बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन हाल ही में अपनी पत्नी और बेटी आराध्या बच्चन के साथ 75 साल से चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर के लौटे हैं | और घर आते ही उन्हें एक ऐसा न्यूज़ मिला जिससे वह बहोत दुखी हो गये | उन्हें पता चला कि, मशहूर सूट स्टाइलिस्ट अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया है।
अकबर वही शख्स हैं, जिन्होंने पहली बार अभिषेक बच्चन का सूट स्टाइल किया था। अभिषेक बच्चन ने अकबर के निधन पर बेहद दुख जताया और याद किया कि, कैसे उन्होंने उनके पिता अमिताभ बच्चन के लिए प्यार और आशीर्वाद के साथ कॉस्ट्यूम्स व सूट बनाया था।अभिषेक उन्हें अक्की अंकल कहते थे। उन्होंने यह भी लिखा कि वह अकबर याद में उनका बनाया हुआ सूट पहनेंगे।
अभिषेक ने अपने पोस्ट में लिखा
‘बेहद दुखद समाचार के साथ घर लौटा हूं | फिल्मी दुनिया के एक सच्चे दिग्गज अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया | मैं उन्हें अक्की अंकल के नाम से जानता था | जहां तक मुझे याद है मेरे पिता के ज्यादातर कॉस्ट्यूम और सूट उन्होंने ही बनाए थे, मेरी कई फिल्मों के लिए भी उन्होंने ही सूट बनाए थे | उन्होंने बच्चे की तरह मेरा सबसे पहला सूट काटा था और सिला भी था जो मेरे पास अभी भी है | वो सूट मैंने रिफ्यूजी के प्रीमियर में पहना था | अगर आपके कॉस्ट्यूम और सूट काचिन और गबाना तक पहुंच गए होते तो आज आप स्टार होते | यही उनका प्रभाव और प्रतिष्ठा थी | अगर वो खुद आपका सूट काटते हैं तो वो आपसे सच्चा प्यार करते हैं | उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि ‘सूट काटना सिर्फ सिलाई नहीं है, ये एक भावना है | जब तुम मेरे सूट पहनते हो, उसकी हर एक सिलाई बहुत प्यार से की जाती है | जिसमें आशीर्वाद होता है’ |
‘मेरे लिए वह दुनिया का सबसे अच्छा सूट बनाने वाले थे | अक्की अंकल, आपने मेरे लिए जो सूट बनाए हैं, मैं आज रात उनमें से एक पहनूंगा और धन्य महसूस करूंगा! आपकी आत्मा को शांति मिले’