Monday, March 27, 2023
HomeHealthAsthama - अस्‍थमा के लक्षण, प्रकार और किन चीजों से करे परहेज

Asthama – अस्‍थमा के लक्षण, प्रकार और किन चीजों से करे परहेज

अस्थमा एक ऐसी बीमारी है | जो की फेफड़ो में होती है | अस्थमा की बीमारी होने पर  सांस लेने में प्रॉब्लम होती है | अस्‍थमा का सबसे बड़ा कारण है प्रदूषण है | आज के समय में जो कल कारखानों, वाहनों से निकलने वाले धूएं है वह अस्‍थमा का कारण बन रहे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे एलर्जी वाले फूड्स हैं जिनकी वजह से सांस संबंधी बीमारियां हो रही है | कुछ लोगों में यह समस्‍या आनुवांशिक होती है।

अस्‍थमा के लक्षण

  • बलगम वाली खांसी या सूखी खांसी।   
  • सीने में जकड़न जैसा महसूस होना।  
  • सांस लेने में कठिनाई।  
  • सांस लेते समय घरघराहट की आवाज आना।  
  • रात में या सुबह के समय स्थिति और गंभीर हो जाना।  
  • ठंडी हवा में सांस लेने से हालत गंभीर होना।  
  • व्यायाम के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य और ज्‍यादा खराब होना। 
  • जोर-जोर से सांस लेना, जिस कारण से थकान महसूस होना।  
  • गंभीर स्थिति में कई बार उल्टी लगने की भी संभावना बढ़ जाती है।

अस्‍थमा के प्रकार

  • एलर्जिक अस्थमा
  • नॉनएलर्जिक अस्थमा
  • मिक्सड अस्थमा
  • एक्सरसाइज इनड्यूस अस्थमा
  • कफ वेरिएंट अस्थमा
  • ऑक्यूपेशनल अस्थमा
  • नॉक्टेर्नल यानी नाइटटाइम अस्थमा
  • मिमिक अस्थमा
  • चाइल्ड ऑनसेट अस्थमा
  • एडल्ट ऑनसेट अस्थमा

अस्थमा में किन खाने के चीजो से करे परहेज

मूंगफली

सांस के मरीज को ज्यादा मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए | कई बार मूंगफली से भी एलर्जी होने लगती है , अस्थमा भी एलर्जी के कारण हो सकता है |तो ऐसे में मूंगफली का सेवन न के बराबर करें |

सुपारी

सुपारी का सेवन फेफड़ो की मरीज के लिए नुकसानदायक बताया गया है ,अस्थमा पेशेंट को सुपारी का सेवन नियमित तौर पर नहीं करना चाहिए |

नमक

ज्यादा नमक भी शरीर को नुकसान पहुंचाता है | नमक के सेवन से गले में सूजन आती है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत आती है |

दूध

अस्थमा के पेशेंट के लिए दूध नुकसानदेह माना जाता है | कई बार दूध पीने बाद, सांस के मरीजों को खासी, गले में तकलीफ और सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है. इसलिए दूध का सेवन भी न करें तो अच्छा है |

मछली

नॉनवेज खाने वालों को फिश यानि मछली का सेवन एकदम बंद कर देना चाहिए | अस्थमा के मरीज को मछली से परहेज करने की सलाह दी जाती है |

इसके अलावा और भी कई खाने की चीजे है जो अस्थमा के रोगी के लिए प्रॉब्लम बड़ा सकती है | जैसे की जंक फूड और डिब्बाबंद भोजन, बासी व ठंडा खाना, मक्खन केला, पपीता, चावल, चीनी और दही जैसे भोजन भी अस्थमा की प्रॉब्लम को बड़ा सकते है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments