Tuesday, November 22, 2022
HomeEntertainmentBirthday special - बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्मदिन आज

Birthday special – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्मदिन आज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ उनके दोस्त भी उन्हें बधाई दे रहे हैं |

अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को राम नगरी अयोध्या में हुआ था।  इनके माता-पिता का नाम अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा है | इनके एक भाई कर्णेश शर्मा हैं जो फिल्म प्रोड्यूसर हैं | अनुष्का शर्मा किसी भी फ़िल्मी फैमिली से नही है उन्हें फिल्म में जो सफलता मिली है अपने दम पर मिली है |

‘रब ने बना दी जोड़ी’ से मिली सफलता के बाद अनुष्का को पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा | ‘बैंड बाजा बारात’, ‘सुल्तान’, ‘पीके’ जैसी फिल्मों में काम कर एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया इसके अलावा सुल्तान, जब तक है जान ,बैंड बाजा बारात, जैसे अनेक फिल्मो में काम किया है |

अनुष्का शर्मा फिल्मों के अलावा कई ऐड फिल्मों में काम करती है | ऐड फिल्मों और एंडोर्समेंट के लिए 10-12 लाख रुपए लेती हैं | अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की तैयारी में लगी हुई है |

फिल्म में अनुष्का लीड रोल में नजर आने वाली है | अनुष्का की आखिरी फिल्म ‘जीरो’ 2018 में रिलीज हुई थी | इसके बाद अनुष्का शर्मा ने कोई फिल्म साइन नहीं की थी | अनुष्का के करियर की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी सफल है।

अनुष्का ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से 2017 में शादी रचाई। दोनों अक्सर फैंस के बीच एक-दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आए हैं। 

मशहूर क्रिकेट विराट कोहली से शादी के बाद ये जोड़ी विरूष्का के नाम से फेमस है | दोनों एक बेटी वमिका के माता-पिता है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments