IPL 2022 के 50वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा |दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 में से अभी तक 4 मुकाबले जीते हैं और 5 में उन्हें हार मिली है।
प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स सातवें पायदान पर है। जबकि दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है और उन्होंने 9 में से 5 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।
अंक तालिका में वो पांचवें स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें इस समय काफी चिंतित हैं। दिल्ली अपने मिडिल ऑर्डर से परेशान है।
हैदराबाद अपने चोटिल खिलाडियों और टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के नहीं चलने से परेशान है। दिल्ली कैपिटल्स को अगर हैदराबाद को पटखनी देनी है तो उसे अपने स्टार खिलाडियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
वहीं हैदराबाद भी जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है, लेकिन उसकी प्लेइंग 11 भी चिंता का विषय बनी हुई है।
ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ललित यादव, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया