द्रौपदी मुर्मू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका अब तक का सफर कैसा रहा है. उन्होंने अपने जीवन में कितनी परेशानियों का सामना किया है. उनका राजनीतिक सफ़र कैसा रहा. आये जाने द्रौपदी मुर्मू के जीवन और उनके राजनीतिक सफ़र के बारे में
पूरा नाम (Full Name) | द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) |
पिताजी का नाम (Father’s Name) | बिरांची नारायण टुडू |
पेशा और राजनीतिक दल | राजनीतिज्ञ (भारतीय जनता पार्टी) |
पति का नाम (Husband Name) | श्याम चरण मुर्मू |
जन्म तिथि और उम्र (Date Of Birth & Age) | 20 जून 1958 (आयु 64 वर्ष) मयूरभंज, उड़ीसा, भारत |
वजन और लंबाई (Weight & Height) | 74 किलो (5 फिट 4 इंच) |
जाति और धर्म (Caste & Religion) | अनुसूचित जनजाति (ST), हिंदू धर्म |
बेटी का नाम (Daughter Name) | इतिश्री मुर्मू |
संपत्ति (Net Worth In Rupees) | ₹10 लाख (अनुमानित) |
भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी | 1997 |
द्रौपदी मुर्मू का शुरुआती जीवन
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून साल 1958 में भारत देश के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक आदिवासी परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु था. उनके दादा और उनके पिता दोनों ही उनके गाँव के प्रधान रहे. उन्होंने श्याम चरण मुर्मू से विवाह किया. उनके दो बेटे और एक बेटी हुए.
उनका जीवन साल 2009 से काफी दुखदायक रहा है. द्रौपदी मुर्मू के एक बेटे की साल 2009 में असमय मौत हो गई थी, जिसका उनको काफी बड़ा सदमा लगा था. वर्ष 2013 में उन्होंने अपने दूसरे बेटो को एक सड़क हादसे में खो दिया. उनके बेटे की मौत के कुछ दिन बाद ही उनके भाई और माँ का भी स्वर्ग वास हो गया. वे जीवन में आगे ही बढ़ रही थी कि साल 2014 में उन्होंने उनके पति को भी खो दिया. उनकी पुत्री विवाहिता हैं और भुवनेश्वर में रहतीं हैं. इनकी पुत्री का नाम इतिश्री मुर्मू है. द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा, गरीबों, दलितों तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है.
द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा
द्रौपदी मुर्मू के माता-पिता के द्वारा इनका एडमिशन इनके इलाके के ही एक विद्यालय में करवा दिया गया, जहां पर इन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा किया. इसके पश्चात ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए यह भुवनेश्वर शहर चली गई. भुवनेश्वर शहर में जाने के पश्चात इन्होंने रामा देवी महिला कॉलेज में एडमिशन प्राप्त किया और रामा देवी महिला कॉलेज से ही इन्होंने कला स्नातक में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंप्लीट की. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने साल 1994 से 1997 तक श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में शिक्षक रही.
द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन
- द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था.
- उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला तथा भाजपा के आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कि सदस्य भी रही है.
- द्रोपदी मुर्मू उड़ीसा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2 बार भाजपा के टिकट से विधायक भी बने है.
- इसके अलावा ओडिशा मौजूद नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल तथा भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू को सन 2000 और सन 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री भी बनाया गया था.
- द्रोपदी मुर्मू को मई 2015 में झारखंड की नवी राज्यपाल भी बनाई गई थी झारखंड उच्च न्यायालय के तत्कालीन न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने द्रोपदी मुर्मू को राज्यपाल की शपथ दिलाई थी.
- इसके अलावा झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब इन्हीं के नाम है.
- अगर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बनी उम्मीदवार जीत जाती है तो भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू हो जाएंगी.
भारत की पहली आदिवासी महिला राष्टपति
एनडीए के द्वारा हाल ही में भारत के अगले राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया और वो जीत कर देश की पहली आदिवासी महिला राष्टपति बन गयी हैं. साथ ही यह दूसरी ऐसी महिला होंगी, जो भारत देश के राष्ट्रपति के पद को संभालेंगी. इसके पहले भारत देश के राष्ट्रपति के पद पर महिला के तौर पर प्रतिभा पाटिल विराजमान हो चुकी है.
द्रौपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार
द्रौपदी मुरमू को नीलकंठ पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए साल 2007 में प्राप्त हुआ था. यह पुरस्कार इन्हें ओडिशा विधानसभा के द्वारा किया गया था.
Frequently Asked Question
-
कौन है द्रौपदी मुर्मू?
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वी राष्ट्रपति है
-
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?
द्रौपदी मुर्मू
-
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?
श्याम चरण मुर्मू
-
द्रौपदी मुरमू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?
आदिवासी समुदाय
-
द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी की सदस्य कब बनी ?
द्रौपदी मुर्मू 1997 में बीजेपी की सदस्य बनी
-
राजनीती में आने से पहले क्या करती थी द्रौपदी मुर्मू ?
द्रौपदी मुर्मू राजनीती में आने पहले Shri Aurobindo Integral Education and Research institute में assistant professor के पद पर थी
-
द्रौपदी मुर्मू कौन सा आदिवासी में आते हैं?
द्रौपदी मुर्मू संथाल जनजाति से आती हैं