Monday, March 27, 2023
HomeHealthDry Cough: सूखी खांसी में आराम दिलाये यह घरेलु उपाय

Dry Cough: सूखी खांसी में आराम दिलाये यह घरेलु उपाय

मौसम बदलते ही सर्दी जुकाम और खांसी होना लोगो में एक आम समस्या जैसी है | जैसे ही मौसम बदलता है सूखी खांसी भी खूब परेशान करती है | रात के समय ये अधिक दिक्कत देने लगती है | कई बार तो ऐसा होता है कि खांसी के कारण पूरी रात नींद ही नहीं आती |

सीरप और दवाइयों के बाद भी कई बार सूखी खांसी यानी ड्राई कफ से छुटकारा नहीं मिलता | वैसे तो खांसी कोई बहोत बड़ी प्रॉब्लम नही है | लेकिन कोरोना महामारी के आने के बाद से लोग खांसी की प्रॉब्लम होने पर परेशान हो जाते है | आज यहाँ पर हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बतायेगे जिससे आप खांसी की प्रॉब्लम से आराम पा सकते है |

अदरक और नमक

अगर आप बहोत ज्यादा खांसी से परेशान हों तो अदरक आप की मदद कर सकता है |उसके लिए आप अदरक के छोटे से टुकड़े में एक चुटकी नमक छिड़क कर अपने दांतों के नीचे दबा लीजिए। इससे अदरक का रस धीरे धीरे आपके गले तक पहुंचता है। अदरक के टुकड़े का रस 5-8 मिनट तक लेते रहें |

नमक पानी के गरारे

नमक और पानी का गरारा आप को काफी हद तक आराम दिला सकता है | इसके लिए आप एक कप गर्म पानी को लें फिर इसमें आधा चम्मच नमक डालें और इसे अच्छे से घुल जाने दें। फिर जैसे ही ये थोड़ा सा ठंडा हो जाए आप इससे गरारा करें।

गर्म पानी पीना

सूखी खांसी के आने पर आप गर्म पानी का सेवन भी कर के आराम पा सकते है |

गर्म पानी में शहद

सूखी खांसी के लिए दो चम्मच शहद को आधे गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी लें | नियमित शहद के सेवन से आपको सूखी खांसी में आराम महसूस होगा | रात के समय इसे पीने से गले में हो रही खराश में भी कमी आएगी |

तुलसी

तुलसी सूखी खांसी के इलाज में बहोत ही जरुरी होता है। इसके अंदर एंटी-बैक्टीरियल, कैंफीन, सिनेओल, यूजेनॉल तत्व छाती में जकड़न व खांसी की समस्या से राहत दिलाते हैं। इसके लिए तुलसी वाली चाय या अदरक, शहद व तुलसी का रस मिलाकर पी सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments