गुड फ्राइडे के बाद मनाया जाने वाला पर्व ईस्टर होता है। ईस्टर संडे ईसाइयों के लिए बेदह महत्त्वपूर्ण दिन होता है। इस साल ईस्टर का पर्व 17 अप्रैल दिन रविवार को है। गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर का पर्व मनाया जाता है। ईसाई धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ‘गुड फ्राइडे’ को सूली पर लटकाए जाने के तीसरे दिन ईसा मसीह पुनर्जीवित हो गए थे। जिस दिन ईसा मसीह पुनर्जीवित हुए थे उस दिन भी संडे था इसीलिए इसे ईस्टर संडे कहते हैं। यह ईसा मसीह के चमत्कारों में से एक माना जाता है। ईसा मसीह के जीवित होने की खुशी में ईसाई धर्म के लोग ये पर्व मनाते हैं।
ईस्टर सन्डे का उत्सव
इस दिन लोग गिरजाघरों में जाते हैं और प्रभु यीशु को याद करते हैं साथ ही मोमबत्तियां जलाते हैं। बाइबिल पढ़ते हैं और प्रभु यीशु के जीवित होने की खुशी में एक दूसरे को बधाई देते हैं।
ईस्टर सन्डे में अंडे का अपना विशेष महत्व
ईस्टर में अंडे का खास महत्व है| अंडे का एक शुभ संकेत होता है । जो लोगों को अच्छा जीवन जीने के लिए नए उमंग से भरने का संदेश देता है|और ईस्टर में खास तरीके से अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। कहीं चित्रकारी करके, कहीं दूसरे रूप में सजाकर, इसे गिफ्ट के रूप में एक दूसरे को दिया भी जाता है। उत्सव के दौरान अंडा खाने के लिए मना किया जाता है।
ईस्टर शब्द की उत्पत्ति और मतलब
ईस्टर शब्द की उत्पत्ति जर्मन के “ईओस्टर” शब्द से हुई जिसका मतलब होता है देवी। इसे क्रिश्चियन समुदाय के लोग बसंत की देवी भी मानते हैं। जिसे लोग बड़े ही उत्साह से सम्पूर्ण विश्व में मनाते हैं।
ईस्टर सन्डे का महत्व
ईस्टर सन्डे लोगो में बदलाव का दिन है | माना जाता है की ईसामसीह के जीवित होने के बाद उनको यातनांए देने वाले लोगो को भी बहुत पश्चाताप हुआ था | ईसाई लोगो में ईस्टर अति पवित्र त्यौहार है |
ईस्टर सन्डे को अपनों को भेजे 2022 के नये सन्देश
- आए इस जहां में जीसस
लेकर हैप्पीनेस की भरमार
देखकर सूरत तेरी ऐ खुदा
आया सुकून दिल को बेशुमार
ईस्टर की शुभकामनाएं - लाता है खुसिया लाता है प्यार
यह दिन दे सबको खुशियां हजार
मन में रहे न किसी के कोई गम
ईस्टर की मुबारकबाद देते है हम। - आपके जीवन में हमेशा सफलता
खुशियां और हैप्पीनेस आये
ईस्टर की शुभकामनाएं।