फ्री फायर मैक्स खेलने वालों की एक बहुत बड़ी तादाद है। ऐसे में अगर गेम का सर्वर डाउन बताने लगे तो गेम नहीं खेल पाने के चलते लोग परेशान होने लगेगे | आज कुछ ऐसा ही हुआ फ्री फायर मैक्स का सर्वर पिछले कुछ घंटों से डाउन है । अगर आप अभी फ्री फायर मैक्स को खोलने की कोशिश करेंगे तो आपको स्क्रीन पर एक एरर मैसेज दिखाई देगा। आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स का मेनटेनेंस टाइम भारतीय समयानुसार शाम 5:10 मिनट तक चलेगा।
क्यों हुआ सर्वर डाउन
फ्री फायर मैक्स का सर्वर डाउन होने का कारण यह है की फ्री फायर मैक्स में आने वाला नया पैच अपडेट यानी OB34 अपडेट है। आज Free Fire MAX में OB34 Update को रिलीज किया जा रहा है। इस वजह से डेवलपर्स ने फ्री फायर मैक्स की मेनटेनेंस की वजह से इसके सर्वर को डाउन किया है। तो शाम तक के इन्तजार के बाद आप फिर अपना पसंदीदा गेम फ्री फायर मैक्स खेल सकते है |
डाउनलोड साइज 500MB तक हो सकता है
Free Fire MAX OB34 update का फाइल साइज एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 500MB के आस-पास हो सकता है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं iOS डिवाइस के लिए इसका डाउनलोड साइज थोड़े कम एमबी का हो सकता है, जिसे यूजर्स एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।