चाय भारत में पिया जाने वाला और सबका पसंदीदा पेय पदार्थ है | और सबको अलग अलग तरीके की चाय पसंद है | किसी को ब्लैक टी तो किसी को मिल्क वाली चाय तो किसी को ग्रीन टी पसंद होता है | वैसे आजकल वजन घटाने से लेकर त्वचा का ग्लो बनाए रखने तक के लिए लोग ग्रीन टी का सहारा लेते हैं।
ग्रीन टी आज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी बन चुकी है। यह विभिन्न लाभ प्रदान करती है, यह हृदय का स्वास्थ्य बनाये रखती है, वजन घटाने में मदद करती है, और कैंसर और मधुमेह जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम में भी मदद करती है। ग्रीन टी डिप्रेशन के लक्षणों में सुधार करने में भी मदद करती है।
ग्रीन टी पीने का सही समय
- ग्रीन टी को खाना खाने से 2-3 घंटे पहले पीना चाहिए।
- कभी भी खाना खाने के बाद ग्रीन टी का सेवन न करें।
- खाली पेट ग्रीन टी न पियें।
- ग्रीन टी में दूध और चीनी न मिलायें।
- ग्रीन टी पीने के लिए सुबह और शाम का समय सही है, इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है |
कैसे बनाये ग्रीन टी
ग्रीन टी बनाने के लिए सबसे पहले चाय बनाने वाले बर्तन में 2 कप पानी डालें और हाय फ्लेम पर पानी में उबाल आने तक पानी गर्म करें। जब पानी में उबाल आ जाए तब एक चम्मच ग्रीन टी डालकर 2 मिनट के लिए उबलने दें। 2 मिनट बाद ग्रीन टी का रंग आ चुका होगा।
अब इसे कप में छाने और अपने स्वादानुसार शहद चाय में डाले और चम्मच से मिला दे। अब आपकी ग्रीन टी गरमा-गरम पीने के लिए तैयार है। इस चाय को और ज्यादा खुशबूदार बनाने के लिए आप इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं।