हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक त्योहार दशहरा है. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त किया था इसलिए इसे विजयादशमी भी कहा जाता है. कई जगहों पर इस दिन रावण के पुतले जलाए जाते हैं, जो बुराई के विनाश का प्रतीक है, साथ ही आतिशबाजी भी करते हैं. इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. इस पावन दिन आप अपने प्रियजनों को दशहरे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
ये बधाई संदेश भेजकर दे शुभकामनाएं
- विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! माँ दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और आपको अच्छा स्वास्थ्य, सफलता और खुशियां प्रदान करें
- भगवान राम का जैसा चरित्र
भगवान राम जैसा आज्ञाकारी
भगवान राम जैसा मर्यादा पुरुषोत्तम
और भगवान राम जैसा ही
बुराइयों का नाश हो, सब का विकास हो।
रावण की तरह हर बुराई जले, उम्मीदों और विकास के फूल खिलें।
दशहरे की शुभकामनाएं
- आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए
दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए
दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको
हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए
हैप्पी विजयादशमी!
- जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां
दशहरा की शुभकामनाएं!
- बुराई का होता है विनाश
दशहरा लाता है उम्मीद की आस
रावण की तरह आपको दुखें का होगा नाश
इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा!
- हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला,
कभी न आए कोई झमेला.
सदा सुखी रहे आपका बसेरा,
दशहरा की बधाई!!
- यह दशहरा आपके जीवन में भक्ति, दृढ़ संकल्प और समर्पण का भाव लाएं. बुरे तत्वों के खिलाफ आपकी हमेशा जीत हो. हैप्पी दशहरा
- आइए बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाएं, दशहरे पर रावण के जलने के साथ ही आपकी सारी चिंताएं भी जल जाएं. शुभ विजयादशमी
- रावण जलाओ, बुराई को आग लगाओ, अच्छाई को अपनाओ, खुशियां मनाओ
शुभ दशहरा!