भारत के प्रमुख राज्यों में एक राज्य असम है. यहां की कुछ मान्यताये और परम्पराए अन्य राज्यों से अलग है. यहां बिहू पर्व साल में कई बार मनाया जाता है जैसे माघ बिहू, कोंगली बिहू आदि. काटी बिहू (Kati Bihu 2022) असम के प्रमुख त्योहारों में से एक है. ये पर्व हर साल अक्टूबर माह में मनाया जाता है. इस बार ये 18 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा. आइये जानते है क्यों और कैसे मानते है यह त्यौहार
क्यों मानते है काटी बिहू का त्यौहार
देश के असम राज्य में मनाये जाने वाला काटी बिहू त्यौहार अन्य बिहू की तरह प्रकृति से सम्बंधित त्यौहार हैं. असम राज्य के लोग आषाढ़ व श्रावन महीने में धान की खेती होती है. जो की आश्विन महीने अन्तिम दिनों में पककर तैयार होती है. जिसे काटने के बाद उनके घर में मानो स्वयं लक्ष्मी जी आ गई हो क्योकि वो बडे ही उत्सव पूर्वक उस धान को अपने घर पर लाते है. और कार्तिक की संक्रांति को शुभ मंगलकामना के लिए तुलसी के पेड के नीचे दीपक जलाते है. इसी परंपरा का काटी बिहू कहा जाता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे काती बिहू को कृषि का त्यौहार व कंगाली बिहू (गरीबों का त्यौहार) भी कहा जाता है. ”कोंगाल शब्द का अर्थ गरीब होता है. इसके अलावा इस दिन साकी नामक दीपक को खेतों के किनारे बांस के खंभो के नीचे जलाया जाता है. इसके अलावा वहां के किसान कीटो से अपने खेतो की रक्षा करने के लिए मंत्रों का जाप करते है. और एक अच्छी फसल की कामना करते है. इस पर्व में माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है.
कैसे मानते है काटी बिहू का त्यौहार
असम राज्य में काटी बिहू का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. सभी व्यक्ति पारंपरिक वस्त्र पहते हैं और नृत्य करते हैं। स्थानीय वाद्य यंत्र बजाकर खुशियाँ मानते हैं. काटी बिहू की हर परंपरा में कहीं न कहीं प्रकृति का रंग देखने को मिलता है. दरअसल असम के लोग प्रकृति के बहुत निकट होते हैं और हर मौके पर वे प्रकृति को अलग-अलग तरीकों से धन्वयाद देते हैं. इस पर्व के दौरान किसान अपने खेतों में बांस के डंडे से आकाश दीप लगाते हैं. ये आकाश दीप आत्माओं को स्वर्ग की तरफ रास्ता दिखाने के लिये जलाए जाते हैं.
काटी बिहू पर दोस्तों को भेजे शुभकामना सन्देश
- हम अपने आस-पास की नकारात्मकता को दूर करने का संकल्प लें और आशा और साहस के साथ आगे बढ़ें.
हैप्पी काटी बिहू
- नई फसल का मौसम आपके जीवन में खुशी और समृद्धि लाए, इसी कामना के साथ आपको काटी बिहू की बहुत बहुत शुभकामनाएं
- काटी बिहू का अवसर हमें हमेशा विनम्र रहने की याद दिलाता है और जो हमें मिला है उसके लिए हमेशा आभारी रहें. इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.
- सभी को काटी बिहू की बहुत बहुत बधाई. यह दिन सभी एक साथ आने और इस नए फसल मौसम का गर्मजोशी और प्रार्थना के साथ स्वागत करने के बारे में है.
- सभी को काटी बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए हम पारंपरिक बिहू नृत्य करें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रामाणिक असमिया भोजन का आनंद लें.