Sunday, November 20, 2022
HomeHealthHealth Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह चाय-कॉफी की जगह इन पेय...

Health Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह चाय-कॉफी की जगह इन पेय पदार्थों से करें दिन की शुरुआत

अगर सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है | सुबह अच्छी होने पर पूरा दिन शरीर स्वस्थ और तरोताजा महसूस करता है | और ऐसा करने के लिए जरुरी है की सुबह के समय किया जाने वाला खान पान सेहतमंद होना चाहिए। लोग अपने दिन की शुरुवात चाय और कॉफी के साथ करना पसंद करते है जो की सेहत के लिए अच्छा नही होता है | हमको इन सब चीजो की जगह ऐसे चीजो का सेवन करना चाहिये जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो आज हम ऐसे ही कुछ ड्रिंक के बारे में बताने वाले है |

  • जूस  (juice)
    सुबह सुबह के समय ताजे फलों के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जूस शरीर को एनर्जी देता है, साथ ही सेहत को मजबूत बनाता है। सुबह खाली पेट आंवले का जूस, एलोवेरा का जूस, अनार का जूस और लौकी का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है।
  • दूध (Milk)
    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह के नाश्ते में चाय के बजाए दूध पीने की आदत डालें। दूध को काफी पौष्टिक माना जाता है। विटामिंस, कैल्शियम की मात्रा से भरपूर दूध के नियमित सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। सुबह दूध का सेवन पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखता है।
  • नारियल पानी (Coconut water)
    सेहत की बात करे तो नारियल पानी काभी लाभदायक है। नारियल पानी को एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। सुबह नारियल पानी के सेवन से पूरे दिन ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। नारियल पानी में वसा और शुगर की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हर तरह से अच्छा है। 
  • गुनगुना नींबू पानी (Lukewarm lemonade)
    नींबू पानी को ऊर्जा देने वाला ड्रिंक कहा जाता है। गर्मियों में आप वैसे तो कभी भी नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो डिहाइड्रेशन की समस्या को कम करता है लेकिन सुबह सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है। सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। वजन बढ़ने से रोकता है और इससे दिन की शुरुआत भी अच्छी होती है।

यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधारित है | इन्होने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments