Friday, March 31, 2023
HomeHealthहेल्थ टिप्स – गर्मी के दिन में अपने खाने में जरुर शामिल...

हेल्थ टिप्स – गर्मी के दिन में अपने खाने में जरुर शामिल करे दही

दही का सेवन करना आपके लिए अत्यंत फायदेमंद हो सकता है | अगर गर्मी के दिनों की बात करे तो  रोजाना दही को आहार में शामिल करना आपको  कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रखने में सहायक करता है | एक कप दही से दैनिक कैल्शियम की जरूरतों का 49 फीसदी तक प्राप्त किया जा सकता है।  दूध के बैक्टीरियल फर्मेंटेशन प्रक्रिया से दही तैयार होता है, इसे प्रोबायोटिक्स से भरपूर माना जाता है  जो आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन को बेहतर रखने में सहायक हो सकते हैं।

  • दही शरीर को रखता है हाइड्रेटेड
    गर्मी के दिनों में रोजाना दही का सेवन करना  विशेष  लाभदायक हो सकता है | गर्मी के दिनों में दही खाने से, तेज धूप और लू के दुष्प्रभावों से भी आसानी से बचाव किया जा सकता है। दही हल्का, लेकिन अत्यंत पौष्टिक होता है। यह आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ावा देने में सहायक है। 
  • दही त्वचा के लिए लाभदायक
    गर्मियों में त्वचा से संबंधित समस्याए अधिक होती है | ऐसे में रोजाना दही का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प माना जा सकता है। दही खाने के साथ इसे चेहरे पर लगाने से भी लाभ मिलता है। गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए दही का फेसपैक भी चेहरे पर लगाया जाता है। यह त्वचा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और चमक को बरकरार रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है।
  • दही इम्‍यूनिटी को करता है बूस्‍ट
    दही में प्रोबायोटिक गुण होता है जो गुड बैक्‍टेरिया को कैरी करता है | यह बैक्‍टेरिया शरीर पर बाहरी बैक्‍टेरिया के आक्रमण में आपकी रक्षा करता है और किसी भी तरह की बीमारी को होने से रोकता है|
  • दही के नियमित सेवन से पाचन प्रक्रिया रहती है ठीक
    दही के नियमित सेवन से पाचन प्रक्रिया ठीक रहती है | अगर आप इसे भोजन के साथ लेते हैं तो यह अन्‍य भोजन के न्‍यूट्रिशन को भी बॉडी में ऑब्‍जर्व करने में मदद करता है | एक शोध के मुताबिक, दही के प्रयोग से आपके पेट में किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होता | अगर आप किसी भी तरह के संक्रमण से परेशान हैं तो आपको जरूर दही का सेवन करना चाहिए |
  • दही का सेवन स्‍ट्रेस को कम करता है
    जिन लोगों को अक्सर तनाव-चिंता की समस्या बनी रहती है | उनके लिए दही का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दही को ग्रेट मूड लिफ्टर माना जाता है | अगर आप स्‍ट्रेस से गुजर रहे हैं या कई तरह के इमोशन से होकर गुजर रहे हैं तो आपको भोजन में दही शामिल करना चाहिए | यह आपके मूड को लिफ्ट कर सकता है |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments