IPL 2022 का 64वां मुकाबला कुछ देर बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है | दोनों ही टीमो के लिए यह मैच बहोत ही महत्वपूर्ण है| दिल्ली ने अब तक 12 में 6 मुकाबले जीते हैं| टीम अभी 12 अंक के साथ प्वॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर है | पंजाब को भी 12 में से 6 मैच में जीत मिली है | उसके भी 12 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के कारण वह 7वें स्थान पर है | यानी दोनों ही टीमों को 16 अंक तक पहुंचने के लिए बचे दोनों मैच जीतने होंगे |
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा आज का मैच
आज का मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली और पंजाब के बीच खेला जाएगा | इस मैदान पर अबतक मौजूदा आईपीएल के 18 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें अधिकतर मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत हुई है| इसलिए यहां जो भी टीम टॉस जीतेगी, पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी |
क्या रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है| दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबले के दौरान तापमान 28 डिग्री के आस-पास रह सकती है, जबकि आद्रता 79 प्रतिशत और हवा17 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है| यहां रात में ओस की बड़ी भूमिका हो सकती है |
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अशदीप सिंह|
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीकर भरत/मनदीप सिंह, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप सिंह, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे|