आईपीएल 2022 का 64वां मुकाबला आज खेला गया | यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ | मैच की शुरुवात में पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, पहले बल्लेबाज़ी का मौका मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए | इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी |
मिचेल मार्श ने खेली बड़ी पारी
दिल्ली कैपिटल्स की इस मैच में काफी बुरी शुरुआत हुई, क्योंकि मैच की पहली ही बॉल पर डेविड वॉर्नर आउट हो गए | वॉर्नर के जाने के बाद सरफराज खान और मिचेल मार्श ने पारी को संभाला और धुआंधार पारियां खेलीं | मिचेल मार्श ने एक बार फिर दिल्ली के लिए धमाका किया और 48 बॉल में 63 रनों की पारी खेली | इस दौरान मार्श ने 4 चौके, 3 छक्के जमाए |
मिचेल मार्श ने पहले सरफराज खान के साथ 51 और फिर ललित यादव के साथ 47 रनों की साझेदारी की | ललित यादव को पहली बॉल पर जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने फायदा उठाया और 24 रन बनाए | हालांकि, उनके अलावा कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाया और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जल्दी-जल्दी लौट गए | दिल्ली कैपिटल्स ने इस महत्वपूर्ण मैच में 159 रनों का स्कोर बनाया |