करीना कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। करीना कपूर खान अपने आउटफिट से लोगों का हमेसा ध्यान खींचती नजर आती हैं | मौका था मां बबीता कपूर के जन्मदिन का ऐसे में हमारी बेबो सज संवर कर न आतीं ऐसा हो ही नहीं सकता था | करीना ने अपने लुक से लोगों को एक बार फिर इंप्रेस कर दिया है।
करीना कपूर अपनी मां बबीता कपूर की बर्थडे पार्टी में रेड शर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को साफ-सुथरे बन और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, सनग्लासेज, लेदर स्लिंग बैग और सिल्वर कलर के नुकीली हील्स के साथ अपने लुक को अच्छे से निखारा था। थोड़ा रिसर्च करने पर हमें पता चला कि, करीना की ये ड्रेस ‘Jason Wu’ ब्रांड की है।
इसकी कीमत 495 डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में बदलने पर 37,693 रुपए होता है। लंबी सी हील्स और रेड ड्रेस में करीना कपूर खान का लुक बहुत सिंपल रहा, लेकिन किसे पता था इस ड्रेस की कीमत इतनी ज्यादा होगी | 20 अप्रैल 2022 को करीना कपूर की मां बबीता कपूर का 75वां जन्मदिन था। इस खास मौके को उनके पिता रणधीर कपूर के घर पर सेलिब्रेट किया गया था।
इस गेट-टुगेदर में करीना के अलावा उनके पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर, चाची नीतू कपूर, बुआ रीमा जैन समेत कई लोग पहुंचे थे।