16 मई सोमवार को वैशाख पूर्णिमा की तिथि है |हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है।16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा और इस ग्रहण की अवधि कुल मिलाकर 1 घंटे 24 मिनट की होगी।
भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 16 मई के दिन सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लाल दिखाई देगा इसी कारण इसे ब्लड मून कहा जा रहा है |
कहाँ कहाँ दिखेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़ यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा | इस लिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण का सूतक काल वहीं मान्य होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है | यह चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण की प्रकृति का होगा | वर्ष 2022 का पहला चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा |
ब्लड मून क्या है ?
अक्सर लोग पूर्ण चंद्र ग्रहण और ब्लड मून को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। बता दें पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है, इस दौरान चंद्रमा पूर्ण रूप से लाल हो जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि मानों इस पर खून जम गया हो, इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।