Friday, November 18, 2022
HomeGadgetsOnePlus Nord CE 2 Lite 5G: कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन,...

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G: कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन, 30 मिनट में होगा 50% चार्ज, जानिए कीमत और फीचर

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन को भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है। इस लेटेस्ट वनप्लस स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश और एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसी कई खूबियां दी हैं। साथ ही ये लेटेस्ट फोन 33 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। आइए आपको इस OnePlus Mobile फोन की कीमत-खूबियां-सेल डेट सभी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। फोन को ब्लैक डस्क और ब्लू टाइड कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री अमेजन के अलावा रिटेल स्टोर से 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का कैमरा

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की बैटरी

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि 30 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज हो जाएगी। फोन का वजन 195 ग्राम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments