प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आज 88वां एपिसोड था। यह प्रसारण साल के हर महीने के आखिरी रविवार को होता है | हिंदी में प्रसारण के ठीक बाद आकाशवाणी ‘मन की बात’ को क्षेत्रीय भाषाओं में प्रस्तुत करता है। ऑल इंडिया रेडियो (AIR), दूरदर्शन के अलावा नरेंद्र मोदी ऐप पर भी इसका टेलिकास्ट होता है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में भाषण की बड़ी बातें
मन की बात की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम म्यूजियम’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘इस 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जयन्ती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय का लोकार्पण हुआ है। इसे देश के नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद उन्होंने नमो ऐप पर गुरुग्राम के रहने वाले सार्थक का अनुभव सुनाया जो अभी म्यूजियम होकर आए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि छोटे ऑनलाइन भुगतान एक बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मदद कर रहे हैं और कई नए फिनटेक स्टार्ट-अप आ रहे है | उन्होंने कहा, “अब हमारे देश में प्रतिदिन ₹ 20,000 करोड़ का डिजिटल लेनदेन हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, वो दिन दूर नहीं जब आपके अपने शहर में 75 अमृत सरोवर होंगे। मैं आप सभी से और खासकर युवाओं से चाहूंगा कि वो इस अभियान के बारे में जानें और इसकी जिम्मेदारी भी उठाएं।
पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा के दौरान कुछ विद्यार्थियों ने कहा था कि उन्हें गणित से बहुत डर लगता है। हम भारतीयों के लिए गणित कभी मुश्किल विषय नहीं रहा, इसका सबसे बड़ा कारण हमारी वैदिक गणित भी है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए आप कठिन से कठिन गणनाएं पलक झपकते कर सकते हैं।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछे ये 7 सवाल
- किस शहर में एक रेल म्यूजियम है | जहां 45 साल से लोग भारतीय रेल की विरासत देख रहे हैं |
- मुंबई में कौन सा म्यूजिमय हैं, जहां करंसी का इवोल्यूशन देखने को मिलता है | यहां 6वीं शताब्दी के सिक्कों के साथ ई मनी भी मौजूद है |
- विरासत-ए-खालसा किस म्यूजियम से जुड़ा है | यह म्यूजियम पंजाब के किस शहर में मौजूद है |
- देश का एक मात्र काइट म्यूजिमय कहां है | यहां रखी सबसे बड़ी पतंग का आकार 22 गुणा 16 फीट है |
- भारत में डाक टिकट से जुड़ा नेशनल म्यूजियम कहां है |
- गुलशन महल नाम की इमारत में कौन सा म्यूजियम है |
- भारत के टेक्सटाइल से जुड़ी विरासत को सेलिब्रेट करता है |