पंजाब की सरकार ने 26,454 नौकरियों की घोषणा की है | राज्य की भगवंत मान सरकार ने दावा करते हुए कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के 50 दिनों में एक और वादा पूरा किया है | पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने जो गारंटी दी थी, उन्हें पूरा करना शुरू कर दिया है |
विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से राज्य में फैली बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया गया था | पंजाब सरकार की ओर से 25 सरकारी डिपार्टमेंट्स में जॉब्स के लिए विज्ञापन जारी किया गया है | सबसे ज्यादा नौकिरयां पंजाब पुलिस में निकाली गई हैं |
पंजाब पुलिस में 10,314 नौकरियां निकाली गई हैं | इसके बाद एजुकेशन डिपार्टमेंट में 6,452 भर्ती होंगी. हेल्थ और फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट में 2,188 लोगों को भर्ती किया जाएगा |
अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून रिपोर्ट के मुताबिक
अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में पंजाब की बेरजगारी करीब 8 परसेंट दर्ज की गई | रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल अप्रैल में पंजाब की बेरोजगारी दर 7.2 परसेंट है | लेकिन महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर बेहद ज्यादा है | पंजाब में बेरोजगारी दर महिलाओं के बीच करीब 34 परसेंट हैं |
ट्रिब्यून की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शिक्षित लोगों के बीच में बेरोजगारी दर ज्यादा है | कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी दूर करने का वादा किया था | लेकिन पिछले पांच साल में यह समस्या पंजाब में बनी ही रही |