Saturday, November 26, 2022
HomeTrendingSidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या,कल ही वापस ली...

Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या,कल ही वापस ली गई थी सुरक्षा

पंजाबी गानों से सब के दिलो पर राज करने वाले पंजाब के जानेमाने सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है | पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई रविवार को मानसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी |

बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, फायरिंग में मूसेवाला समेत तीन अन्य लोगों को भी गोली लगी थी |इस दौरान मूसेवाला खुद कार चला रहे थे | उनपर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई गईं सभी घायलों को मानसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

यह घटना पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद सामने आई है | मूसेवाला ने अपने गीतों के साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी सुर्खियां बटोरी थीं | मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर विधासभा का चुनाव भी लड़े थे |

सिद्धू मूसेवाला इंजीनियरिंग की डिग्री, फिर बने गायक

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था | सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 को को हुआ था | वह पंजाब के मनसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले थे | इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे अपने गांव का नाम लगाया हुआ था | उन्हें संगीत जगत में ​​सिद्धू मूसेवाला के नाम से शोहरत मिली | परिवार की बात करें तो मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी रहे हैं, वहीं उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं |

सिद्धू की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी | इसी दौरान उन्होंने संगीत सीखा और अपने आप को एक पंजाबी सिंगर के रूप में तराशना शुरू किया | इसके बाद वह कुछ सालों के लिए कनाडा चले गए |

मूसेवाला का राजनीतिक सफर बीते साल विधान सभा चुनाव के दौरान शूरू हुई | उन्होंने चुनाव के ठीक पहले ही कांग्रेस ज्वाइन की थी | इसके बाद वह चुनाव में भी सक्रीय तौर पर शामिल रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments