राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक हर दिन दो शिफ्ट में होगी |
एग्जाम के टाइम पर कोरोना के गाइडलाइन का पालन करना होगा | पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि और सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई है |
जिन लोगो ने इस फॉर्म को भरा है है और एग्जाम देने वाले है वह उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं |
राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से सब 4, 588 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इनमे उन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जो लिखित और शारीरिक परीक्षा में अपना अच्छा प्रदर्शन दे पायेगे |
कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं |
- अब आपको ‘Click here to get your admit card’ लिंक पर क्लिक करना है |
- यहाँ एक नया पेज ओपन होगा, यहां भी ‘Get Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें|
- अब अप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड एंटर करके सबमिट करें|
- इसको ओपन करने के बाद आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर दिखाई देगा |
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।