‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है जो घर घर में पसंद किया जाता है लोग इस शो को बहोत ही पसंद करते है |इतना ही नही इस शो को भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अलग अलग हिस्सों में भी देखा और पसंद किया जाता है। इस शो में कई ऐसे कलाकार हैं जो काफी लम्बे समय से इस शो का हिस्सा बने हुए हैं। एक बड़ी संख्या में कलाकार इस शो में बने हुए हैं |
इसी बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए शॉकिंग खबर सामने आई है| दिशा वकानी, नेहा मेहता, गुरुचरण सिंह के बाद अब शो का एक और जाना माना चेहरा अलविदा कहने वाला है | सुनने में आया है कि तारक मेहता शो में तारक का किरदार निभा रहे शैलेष लोढ़ा ने अब क्विट करने का फैसला कर लिया है | शैलेश पिछले एक महीने से शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। सूत्र ने कहा कि उनका शो में लौटने की भी कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लोढ़ा अपने अनुबंध से खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि उनकी तिथियों का भी ठीक से उपयोग नहीं किया जा रहा है।
प्रोडक्शन हाउस अभिनेता को मनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि अनुभवी अभिनेता, लेखक और कवि ने अपना मन बना लिया है। शो में शैलेश लोढ़ा का अहम किरदार रहा है। वह जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के सबसे अच्छे दोस्त का रोल करते हैं। उन्होंने शो के कथाकार के रूप में भी काम किया।