Wednesday, November 23, 2022
HomeDharmBuddha Purnima 2022: बुद्ध पूर्णिमा कब है?

Buddha Purnima 2022: बुद्ध पूर्णिमा कब है?

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है | ऐतिहासिक स्रोतों से पता चलता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था तथा इसी तिथि को उन्हें कठिन साधना के बाद बुद्धत्व की प्राप्ति भी हुई थी | इस लिए यह तिथि बौद्ध धर्म के अलावा हिंदू धर्म में भी बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है |

लोक मान्यता है भगवान बुद्ध, भगवान श्री विष्णु के अंतिम और 9वें अवतार थे | बौद्ध धर्म के लोग इस तिथि को भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं | जगह-जगह प्रकाशोत्सव किया जाता है | भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को आत्मसात करके उनके प्रति सच्ची श्रद्धा रखी जाती है | कहा जाता है कि अगर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर ध्यान दिया जाए, तो मनुष्य के सांसारिक कष्ट कम हो जाते हैं,उनका मन शुद्ध हो जाता है |

15 या 16 कब मनाया जाएगा बुद्ध पूर्णिमा

इस बार पूर्णिमा की तिथि 2 दिन यानी 15 और 16 मई दोनों दिन है | ऐसे में किस दिन बौद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाए | इस बात को लेकर संशय बना हुआ है | पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा 15 मई को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शुरू हो रही है जो अगले दिन 16 मई को 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगी | चूँकि 16 तारीख को पूर्णिमा की उदया तिथि है | इसलिए बुद्ध पूर्णिमा 16 मई को मनाई जाएगी |

कैसे करे बुद्ध पूर्णिमा की पूजा

  • सबसे पहले इस पावन और शुभ दिन पर आपको सुबह जल्दी उठकर नहा लेना चाहिए |
  • इसके बाद साफ और स्वच्छ कपड़े पहने | 
  • उसके बाद घर के मंदिर में विष्णु भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें और घी का दीपक जलाएं |
  • अब भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और आरती करें |
  • विष्णु भगवान को तुलसी काफी प्रिय है इसलिए भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें |
  • इस दिन सात्विक तरीके का ही भोजन करे |

मैसेज भेजकर दे बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा के दिन आप अपनों को यह सन्देश भेज कर शुभकामनाये दे सकते है |

  • प्रभु का हाथ आपके सिर पर हो,

सुख समृद्धि आपके दर पर हो

जो आप चाहे वो जरूर पाएं

बुद्ध जयंती 2022 की शुभकामनाएं

  • बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि। संघं शरणं गच्छामि। बुद्धं शरणं गच्छामि।

बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

  • ध्यान में है वास्तविक सुख,

ज्ञान में है असीम शांति,

सदा रहे प्रभु का ध्यान,

यही कहती है बुद्ध की पाती |

  • बुद्ध के ध्यान में मगन है,

सबके दिल में शांति का वास है,

तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा, सबके लिए इतनी ख़ास है।

बुद्ध पूर्णिमा 2022 की बधाई एवं शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments