Monday, November 28, 2022
HomeTrendingWorld Environment Day 2022: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, जाने इसका इतिहास

World Environment Day 2022: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, जाने इसका इतिहास

हर साल पांच जून को पूरी दुनिया में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है.आज के लोगो को विशेष कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है. तेजी से कटते वृक्षों और लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण को बचाए रखने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है.अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं. पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं.जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं.

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास 

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ को मनाने की शुरुआत साल 1972 में पहली बार की गई थी. इससे पहले 5 जून से लेकर 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस दिन को मानने के लिए चर्चा की गई थी. इसके बाद देशों की वोटिंग के बाद 5 जून 1974 से इस दिन को मनाया जाने लगा. भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ.

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है. इस बार का थीम है की , ‘ओन्ली वन अर्थ’ मतलब ‘केवल एक पृथ्वी’ है. साल 1972 के स्टॉकहोम सम्मेलन का नारा “केवल एक पृथ्वी” था; 50 साल बाद भी, ये सच्चाई अभी भी कायम है – ये ग्रह हमारा एकमात्र घर है.

‘विश्व पर्यावरण दिवस 2022’ संदेश भेजकर करे जागरूक

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें.ये सन्देश भेज कर आप लोगो को जागरूक कर सकते है .

  • चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं

सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं.

Happy World Environment Day 2022

  • पेड़-पौधों की हरियाली इसमें छुपी है हमारी खुशहाली,

पेड़-पौधों को जो इस तरह दोगे नष्ट

ऑक्सीजन कम मिलेगा और सांस लेने में होगा कष्ट

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

  • चलिए इस धरती को रहने योग्य बनाएं

सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

  • मां की ममता और पेड़ का दान

दोनों करते हैं जन-जन का कल्याण

स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा

है जीवन जीने की अनमोल दवा.

  • धरती को एक हरा भरा इलाका बनाएं.

जहां हर प्राणी चैन से रह पाए

कोई भी इंसान भूखा न जाए.

पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments