हमारे जीवन में महासागरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और इनके संरक्षण के लिए किये जाने वाले प्रयासों के संबंध में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है.भोजन और दवाओं के मुख्य स्त्रोत तथा जीवमंडल का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं महासागर, इसलिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है.
कब हुई शुरुआत
हर साल 8 जून को सयुंक्त राष्ट्र विश्व महासागर दिवस मनाता है. सन 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पृथ्वी शिखर सम्मेलन में कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ओशन डेवलपमेंट (आईसीओडी) और ओशन इंस्टीट्यूट ऑफ कनाडा (ओआईसी) द्वारा विश्व महासागर दिवस की बात रखी गई थी.इस सम्मलेन का मुख्य विषय पर्यावरण और उसका विकास था इसके बाद यह दिन कई देशों द्वारा मनाया जाने लगा.”विश्व महासागर दिवस” को आधिकारिक तौर पर 2008 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई.
जाने क्या है महत्व
हमारी अर्थव्यवस्थाओं में महासागर की भी बहुत अहम भूमिका हैं. लेकिन आज महासागर बड़े संकट में हैं. 90 प्रतिशत मछलियों खत्म हो चुकी है. आधी से ज्यादा कोरल रीफ नष्ट हो चुके हैं जिनकी वापसी अब संभव ही नहीं है. महासागरों के ये खजाने इसके अलावा कई प्रक्रियाएं भी महासागरों में संकट में है.इनमें सबसे प्रमुख है महासागरों में गर्मी बढ़ना.
जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग वायुमंडल और जलवायु को संकट में डाल रहे हैं. ओशीन वार्मिंग भी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है. महासागर भारी मात्रा में वायुमंडल में उत्सर्जित हो रही ग्रीन हाउस गैसों के कारण बढ़ रही ऊष्मा को अवशोषित करते है.
महासागर दिवस के रूप में यह दिवस दुनिया भर में सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन का समर्थन करता है और महासागर की सुरक्षा और इसके संसाधनों के सतत प्रबंधन में सब के हित को बढ़ावा देता है.विश्व महासागर दिवस के दिन महासागर से होने वाले मानव जाति के फायदों के बारे में और इन संसाधनों का स्थायी रूप से उपयोग करने के लिए हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक कर्तव्यों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने का अवसर होता है| यह दिवस हमें और आगे आने वाली पीढियो को महासागर की महत्ता के बारे में बताएगा.
क्या है 2022 की थीम
वर्ल्ड ओंशियन डे का मुख्य उद्देश्य महासागरों के महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना है। महासागरों से जुड़े पहलूओं जैसे- खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, समुद्री संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर जानकारी देना है. समुद्र खाने और दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है. इसके संरक्षण के बारे में लोगों को बताना चाहिए. इसके लिए हर वर्ष एक थीम जारी की जाती है.थीम जारी करने का उद्देश्य लोगों तक समुद्र के बारे में जागरूक करना है। वर्ष 2022 की थीम- Revitalization: Collective Action for the Ocean है.